ज्योति गंगा हेल्प फाउंडेशन ने राम मंदिर भूमि पूजन का अध्यक्ष ज्योति प्रजापति के नेतृत्व में दीपोत्सव मनाकर किया स्वागत

 

दीपोत्सव के लिए दिए तैयार करती संस्था की कार्यकत्री

 आज दिनांक 5 अगस्त 2020 को भगवान श्री राम के मंदिर का अयोध्या में  माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया। 

इस अवसर पर ज्योति गंगा हेल्प फाउंडेशन संस्था की अध्यक्ष ज्योति प्रजापति जी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा श्री राम मंदिर भूमि पूजन के अवसर पर गंगा तट पर दीप प्रज्वलन कर पूजा अर्चना, आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया ।

ज्योति प्रजापति जी ने कहा कि करोड़ो राम भक्तों की आज कसम पूरी हुई है, अनेको भक्तों ने राम मंदिर के लिए प्राणो की आहुति दी है, संस्था के संस्थापक सन्दीप सिंहानिया ने कहा कि 500 वर्षो के इतिहास में राम मंदिर के लिए अपार संघर्ष एवं युद्ध हुए बहुत खुशनसीब है हमारी पीढ़ी जो हम सैंकड़ों वर्षो बाद फिर से भव्य राम मंदिर बनता हुआ देंखेंगे।संस्था की स्वयं सेविकाओं द्वारा नृत्य कर झूम कर खुशियां मनाई गई श्री राम एवं जानकी माता की झांकी बालक बालिकाओं के द्वारा बनाई गई। कार्यक्रम में मीनाक्षी, शुशीला, रानी, दीपा, श्रद्धा, वर्षा , अंशिका, विजय, कुसुम, दीपा माहेश्वरी, सन्दीप सिंहानिया प्रजापति इत्यादि उपस्थित रहें ।

राम भजन पर नृत्य करती संस्था की स्वयंसेविका एवं बच्चे

श्री राम भगवान का तिलक करते हुए समाजसेवी ज्योति प्रजापति

Comments