पीड़ादायक वैश्विक महामारी COVID-19 के इस दौर में परिपत्र संख्या AA/HR/IR/518(A) दिनाँक 28/04/2020 के द्वारा कर्मचारियों के पर्क्स/एलाउंसिस में 50% कटौती एवं बढ़े हुए अप्रैल में लागू किये जाने वाले महंगाई भत्ते पर रोक लगाना कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात के समान है ।
कल दिनाँक 28 अप्रैल को जैसे ही यह निराशाजनक परिपत्र प्रबंधन द्वारा जारी किया गया भेल के सभी इकाइयों में भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध सभी यूनियनों के द्वारा इसका संज्ञान लिया गया एवं अखिल भारतीय भेल महासंघ के पदाधिकारियों ओर केंद्रीय नेतृत्व को इस विषय की जानकारी दी गयी , हमारे भेल के केंद्रीय नेता श्रीमान एन०अंगुसामी जी द्वारा कारपोरेट प्रबंधन से फोन पर वार्ता कर इस तुगलकी फरमान का कड़ा विरोध जताया गया।
फिर तत्काल हमारे BMS भेल महासंघ के महामंत्री/अध्यक्ष जी के द्वारा कॉरपोरेट प्रबंधन को विरोध पत्र दिया गया। उसके उपरांत भेल की सभी इकाइयों में BMS से सम्बद्ध यूनियनों द्वारा एकल तथा मोर्चेबद्ध तरीके से विरोध पत्र प्रबंधन को दिये गए। भारतीय मजदूर संघ BMS इस तानाशाही फरमान का कड़ा विरोध करता है। एवं इस परिपत्र को निरस्त करने की मांग करता है। अन्यथा BMS द्वारा लॉक-डाउन के उपरांत सभी इकाइयों में संघर्ष किया जाएगा।
![]() |
| BMS ,हीप, हरिद्वार का विरोध पत्र |
![]() |
| BMS जगदीश पुर , का विरोध पत्र |
![]() |
| BMS, Cffp, हरिद्वार का विरोध पत्र |
![]() |
| अखिल भारतीय BMS भेल महासंघ का विरोध पत्र |
![]() |
| BMS, भोपाल का विरोध पत्र |






Comments
Post a Comment