सन्त मण्डल आश्रम भीमगोडा हरिद्वार में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया ।

 

सन्त मण्डल आश्रम भीमगोडा हरिद्वार में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया ।


सन्तमण्डल आश्रम के परम् अध्यक्ष श्री श्री 1008 राम मुनि जी महाराज के नेतृत्व में सन्तमण्डल आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। राम मुनि जी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सन्तमण्डल आश्रम में जन्माष्टमी पर्व पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर सुन्दर झांकियों एवं भजन कीर्तन कर भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाती रही है। परन्तु इस बार वैश्विक महामारी कोरोना के चलते  सीमित संख्या में जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया । 

बालकृष्ण को सुंदर झूले में विराजमान किया गया। छप्पनभोग से भोग आरती की गई भजन संकीर्तन किया गया। अंत में श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरण किया गया। राम मुनि जी ने श्रीकृष्ण भगवान जी से प्रार्थना की कि इस कोरोना नामक महामारी से विश्व को जल्दी मुक्ति दिलायें। 

कार्यक्रम में आश्रम प्रबंधक सत्तेवान , विनोद कुमार, पवन कुमार , चानन राम, भुवन जोशी, मोहन राम, आशा रानी , सुमित्रा देवी इत्यादि भक्तगण शामिल रहें।
🚩🚩 जय श्री कृष्ण 🚩🚩

Comments