वेतन कटौती, निजीकरण, श्रम कानूनों में बदलाव एवं प्रवासी श्रमिकों की ज्वलंत समस्याओं के लिए प्रदर्शन कर दिया प्रधानमंत्री भारत सरकार को ज्ञापन
आज दिनांक 20 फरवरी 2020 को भारतीय मजदूर संघ के द्वारा सम्पूर्ण देश में श्रम कानूनों में बदलाव, श्रमिकों की वेतन कटौती के विरोध में देशव्यापी आंदोलन किया गया ।
इसी कड़ी में हरिद्वार में भा०है० इलेक्ट्रिकल्स कर्मचारी संघ भेल रानीपुर सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ BMS के नेतृत्व एवं HEWTU सम्बद्ध निफ्टू के संयुक्त आह्वान पर अन्य कई श्रमिक संगठनों के समर्थन द्वारा सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया एवं केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा श्रम कानूनों में किये गये मजदूर विरोधी परिवर्तनों, केंद्र सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर रोक लगाने, और भेल प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के पर्क में की गई 50% की अनैतिक कटौती के विरोध एवं प्रवासी श्रमिको की समस्याओं पर ज्ञापन माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से दिया गया। पर्क्स की इस कटौती से भेल कर्मचारियों का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। इस प्रदर्शन में बीएमएस के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुभाष पुरोहित , भेल हीप के महामंत्री सन्दीप कुमार , बीएमएस फाउंड्री के महामंत्री पवन कुमार , HEWTU (निफ्टू) के महामंत्री विकास सिंह, BKP के अमित चौहान , HEMU के मोहित शर्मा, BSU के कृष्ण कुमार, SU के सुनील जोशी, अमित गोगना, जय शंकर, रविन्द्र कुमार, रवि कश्यप, राकेश मालवीय, चन्द्रशेखर चौहान, परितोष कुमार, महेन्द्र बिष्ट , अरुण कुमार, देवेन्द्र आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे ।




Comments
Post a Comment