हीप क्वालिफाइंग यूनियनों ने दिया लॉक-डाउन में उपजी ज्वलंत मांगो के लिए महाप्रबंधक मानव संसाधन को ज्ञा

भेल के श्रमिकों के लिए सदैव संकल्पबद्ध
BMS, BKP, HEMU+BSU
भेल हीप क्वालिफाइंग युनियनों द्वारा आज दिनाँक 4 मई 2020 को COVID-19 कोरोना के कारण लॉक-डाउन में जन्मी विभिन्न समस्याओं के लिए ज्ञापन दिया गया।

प्रमुख मांगे :-
1 - सभी संविदा कर्मियों के बच्चों की भेल उपनगरी में संचालित स्कूलों में लॉक-डाउन अवधि की फीस माफ कराई जाए।
2 - भेल उपनगरी में संचालित स्कूलों में ट्यूशन फीस के अतिरिक्त किसी भी प्रकार की फीस न ली जाए।
3 - अप्रैल माह के वेतन में काटी गए स्कूल बस फीस को वापस किया जाए एवं लॉक-डाउन में स्कूल बस चार्जेज न लिये जाएं।
4 - लॉक-डाउन में संस्थान के लिये कार्य कर रहें कर्मचारियों को 50 लाख का बीमा कराया जाये।
5 - जो कर्मचारी उपनगरी के बाहरी क्षेत्रो से ड्यूटी आ रहे है, पुलिस की परेशानी के कारण उनके लॉक-डाउन से सम्बंधित पास उचित माध्यम से बनवाये जाएं।
6 - सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाए।
7 - भेल उपनगरी में भी सैनिटाईजेशन एवं फोंगिंग करवाई जाए।
पढ़े GM, HR महोदय को दिए गए ज्ञापन को
         राष्ट्रहित में करेंगे काम , काम के लेंगे पूरे दाम

Comments