आज दिनाँक 26 अप्रैल 2020 को प्रबंधन और यूनियन के मध्य वार्ता के कुछ अंश :-
प्रबंधन ने बताया -
1- जिला प्रशासन हरिद्वार द्वारा भेल प्लांट को चालू करने की सशर्त अनुमति प्राप्त हो गई है इसके अनुरूप पूरे प्लांट को senitize करने के बाद ही प्लांट खुलेगा। जो की यदि आज प्लांट senitize कर लिया गया तो दिनांक 27 अप्रैल से प्लांट चालू होगा नहीं तो दिनाक 28 अप्रैल से प्लांट चालू होगा।
2- प्लांट मे कुल कर्मचारियों के 50% कर्मचारी ही आएंगे
प्लांट मे आने वाले हर एक कर्मचारी अपने पहचान पत्र (आई कार्ड) के साथ जिला प्रशासन की अनुमति पत्र भी साथ रखे या तो हार्ड कॉपी या अपने मोबाइल मे रखे जिससे कर्मचारियों को रास्ते मे किसी प्रकार की परेशानी न हो।
3.हरिद्वार प्रशासन द्वारा जिन क्षेत्रो को सील्ड किया गया है उस क्षेत्र के कर्मचारी ड्यूटी नही आयेंगे।
4.कर्मचारियो के लिए भेल प्लांट मे प्रवेश हेतु मुख्यतः 3 गेट पर लाइन बनाकर प्रवेश निर्धारित किये गए है
मेन गेट पर .. 6 लाइन के माध्यम से.
वेस्टर्न गेट ..2 लाइन के माध्यम से
cffp गेट..4 लाइन के माध्यम से
5- NBS एवम् NTS के कर्मचारी साथियो के लिए मेन गेट से बस की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
6- handicaped कर्मचारियो के लिए अभी किसी भी प्रकार का निर्णय नहीं लिया गया है यदि उनको बुलाया जायेगा। तो उनके वाहन की अनुमति अंदर ब्लाक तक रहेगी
7- ड्यूटी आने वाले हर एक कर्मचारी को भेल प्रबंधन द्वारा 2 मास्क उपलब्ध कराये जायँगे।
8- किसी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए ambulence के आलावा हर एक ब्लॉक के सामने एक गाड़ी उपलब्ध रहेगी।
9- सभी कर्मचारी घोषणा पत्र देंगे कि वह किसी Covid-19 संक्रमित स्थानों से तो नहीं आए हैं।
सभी साथियो से विनम्र अनुरोध है की कोरोना की लड़ाई मे हम सभी को सरकार एवम भेल प्रबंधन के सभी दिशा निर्देशो का पूरा पालन करे। एवम् कोरोना के बचाव मे पूरी सावधानी बरतें।
यूनियन द्वारा उठाये गए महत्वपूर्ण बिन्दु
1- सबसे पहले महीनों से बंद पड़े संस्थान की साफ सफाई और सैनिटाइजेशन का कार्य किया जाए।
2 - सभी संविदा कर्मियों, सफाई कर्मियों एवं डयूटी बुलाये जाने वाले कर्मचारियों को ग्लब्स, मास्क ओर सैनिटाइजर उपलब्ध करवाया जाना चाहिए।
3 - जो संविदा कर्मी मार्च माह में ब्रेक पर थे , उनको कुछ सहायता राशि प्रदान की जाए और छुट्टियों का पैसा निर्गत करवाया जाए।
4 - जो कर्मचारी कंपनी के कार्यों के लिए टूर पर या अन्य इकाइयों में फंस गए है उनको बुलाने की व्यवस्था प्रबंधन द्वारा की जाए।
5 - टाउनशिप में भी सैनिटाइजेशन एवं फॉगिंग का कार्य करवाया जाए।
6 - हॉस्पिटल द्वारा निरतंर चलने वाले इलाज की दवाइयां नहीं की जा रहीं है यह व्यवस्था पुनः चालू करवाई जाए इसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
7 - सिविल मेंटिनेंस में उपनगरी के जरूरी जैसे- सीवर, टॉयलेट चोक, नल या प्लम्बर के कार्यो के लिए परेशान होना पड़ रहा है , ऐसे जरूरी कार्यो में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए।
नोट - आज शाम को E D बोर्ड रूम में उच्चाधिकारियों की बैठक के बाद इन सब विषयों पर एवं संस्थान को गतिमान बनाने के विषय में कुछ गाइडलाइंस जारी की जा सकती है।
अपील:- संस्थान के सभी कर्मचारियों से यूनियन अपील करती है कि संस्थान में अन्दर या बाहर कोई फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी करके संस्थान की विश्वनीयता भंग न की जाए। हमारा संस्थान हमारा गौरव है इस प्रकार का कार्य कदाचार की श्रेणी में आता है।
🚩🚩🚩🚩🚩🚩
भारतीय मजदूर संघ,BMS भेल, हीप द्वारा जनहित में सादर सूचनार्थ

धन्यवाद जानकारी उपलब्ध करवाने के लिये
ReplyDelete