भारतीय मजदूर संघ का प्रयास कोई भूखा ना रहें

भारतीय मजदूर संघ BMS से सम्बद्ध भारत हैवी इलेक्ट्रिकल कर्मचारी संघ, पंजी० भेल रानीपुर के नेतृत्व में 21 दिन से चल रहा अन्नदान महादान अभियान जिसमें प्रतिदिन सैंकड़ों गरीब जरूरतमंद असंगठित क्षेत्र एवं दिहाड़ी मजदूरों के परिवारों को खिलाया जा रहा खाना ।
यूनियन के महामंत्री सन्दीप कुमार एवं मधुरम Ngo की ऋतु तोमर
बी एम एस के महामंत्री सन्दीप कुमार जी एवं मधुरम NGO की संचालिका ऋतु तोमर जी

भारतीय मजदूर संघ BMS से सम्बद्ध भारत हैवी इलेक्ट्रिकल कर्मचारी संघ, भेल रानीपुर हरिद्वार के नेतृत्व में 21 दिन से चल रहा अन्नदान महादान अभियान जिसमें प्रतिदिन सैंकड़ों गरीब जरूरतमंद असंगठित क्षेत्र एवं दिहाड़ी मजदूरों के परिवारों को वितरित किये जा रहे है फ़ूड पैकेट।


गौरतलब रहे कि समूचे विश्व में कोरोना ने महामारी के रूप में पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था एवं रफ़्तार को धराशायी कर दिया है । जिसकी सबसे बड़ी मार लॉक-डाउन के चलते गरीब , दिहाड़ी मजदूर, छोटे व्यवसायी ओर असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिक झेल रहे है । ऐसे में इस महामारी से लड़ने के लिए विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं , RSS एवं भारतीय मजदूर संघ भी अग्रणी भूमिका निभा रहे है।
-----------------------------------------
हरिद्वार स्थित भेल इकाई के श्रमिक संगठन भारत हैवी इलेक्ट्रिकल कर्मचारी संघ , हीप रानीपुर द्वारा भी लगातार 30 मार्च 2020 से अन्नदान महादान अभियान के रूप में रोजाना सैकड़ों लोगों को फ़ूड पैकेट का वितरण सक्षम नगरवासियों एवं सहयोगी संस्थाओं के माध्यम से सिडकुल, सुभाष नगर , नवोदय नगर क्षेत्र के किराए पर रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को गली गली एवं घर घर जाकर भी स्वयंसेवक बन्धुओ के मोबाइल पर कॉल आने पर भी कराया जा रहा है। यूनियन के महामंत्री सन्दीप कुमार प्रजापति के नेतृत्व में चल रहे अन्नदान महादान अभियान में , भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन BPHO, छनमन कैप चैरिटबल ट्रस्ट , रानी अवन्तिबाई लोधी राजपूत महासभा एवं मधुरम NGO इत्यादि संस्थाओं का सहयोग प्राप्त हो रहा है। वालंटियर के रूप में रविन्द्र प्रजापति , सुभाष पुरोहित, चन्द्रशेखर चौहान, अतुल राय, रामलाल प्रजापति, तुहिन माझी ,रवितेश चौहान, विपिन कुमार , चन्दप्रकाश, सोमप्रकाश गोला, पवनदीप इत्यादि बन्धु कर रहें है अभियान में सहयोग।

Comments

  1. हार्दिक सराहनीय कार्य

    ReplyDelete

Post a Comment